अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अंबिकापुर के सियान सदन में आयोजित सम्मान समारोह में नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया। महापौर मंजूषा भगत ने घोषणा की कि शहर के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में शिक्षा सत्र के अंत में ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग होगी, जिसमें बच्चों के दादा-दादी शामिल होंगे। इससे बच्चों में बुजुर्गों और संयुक्त परिवार के प्रति लगाव बढ़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।
अंबिकापुर के सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग
Source: Nai Dunia