उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब एक दशक बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बीएसए को 23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची भेजने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के करीब 3.30 लाख परिषदीय शिक्षकों में से लगभग 70 हजार को लाभ मिलने की संभावना है।
यूपी में 70 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा
Source: IBC24 Hindi