केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल से उज्जैन के 255 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन करेंगे। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा स्थापित इस प्लांट की शुरुआत रोज तीन लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण से होगी, जिसे भविष्य में पांच लाख लीटर तक बढ़ाया जा सकेगा। दो वर्ष में पूरा करने के लक्ष्य वाली इस परियोजना में 170 करोड़ रुपये राज्य अनुदान और 85 करोड़ रुपये ऋण से जुटाए जाएंगे।
उज्जैन में 255 करोड़ का मेगा डेयरी प्लांट, अमित शाह करेंगे डिजिटल भूमिपूजन
Source: Nai Dunia