कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। नागपुर स्नातक सीट से अभिजीत वंजारी, पुणे शिक्षक सीट से जयंत आसगांवकर और अमरावती शिक्षक सीट से अदिति पोहरे को टिकट मिला। पांच सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। महायुति ने अभी सीट बंटवारे का ऐलान नहीं किया है।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार घोषित किए
Source: Navbharat Times