अख़बार पर समोसा-पकौड़ी परोसना सेहत के लिए ख़तरनाक: एफ़एसएसएआई

अख़बार पर समोसा-पकौड़ी परोसना सेहत के लिए ख़तरनाक: एफ़एसएसएआई

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफ़एसएसएआई) ने समोसे, बोंडा और भजिया जैसी तली हुई चीज़ों को अख़बार या छपे काग़ज़ पर परोसने या लपेटने को सेहत के लिए नुक़सानदेह बताया है। छपाई की स्याही में सीसा और रसायन होते हैं, जो गर्म खाने के संपर्क में आने पर उसमें मिल सकते हैं और लिवर, दिमाग़ व अन्य अंगों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर इसका असर ज़्यादा गंभीर हो सकता है। एफ़एसएसएआई ने विक्रेताओं से केवल फूड-ग्रेड पैकेजिंग इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Source: BBC Hindi

More in Health & Wellness

Read the live feed on ZapIndies