छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में डीएम टावर के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। कारोबारी की पत्नी अनिता राय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुटी हैं।
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, शहर में नाकाबंदी
Source: IBC24 Hindi