रायपुर के खमतराई क्षेत्र से प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया, जिसे तीन अज्ञात लोगों ने काली स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस से वाहन को ट्रैक किया। अंतर्राज्यीय समन्वय से मिर्जापुर के अहरौरा में स्कॉर्पियो रोककर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में वाहन और पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
Source: Hari Bhoomi