जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस पर यौन हमले के आरोप

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस पर यौन हमले के आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिस अधिकारी व कर्मियों पर यौन हमले के आरोप लगाए हैं। एक पत्रकार का आरोप है कि आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा। तीनों महिलाओं की शिकायतें पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज कर ली गई हैं; पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Source: BBC Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies