छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर लवाकेरा बैरियर पर जशपुर पुलिस ने एक ट्रक से 600 किलो 380 ग्राम गांजा जब्त किया और चालक विनोद गुप्ता को गिरफ्तार किया। खाली बोतलों के नीचे छिपाई गई खेप की कीमत करीब सवा तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार इस साल अब तक 17 मामलों में 24 तस्कर पकड़े गए और 2345 किलो गांजा बरामद हुआ।
जशपुर में 600 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Source: Nai Dunia