मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर एक महिला अपने दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक ले गई। राघौगढ़ के बोरखेड़ी गांव की कृष्णाबाई शनिवार को भाई जगदीश को इलाज के लिए लाई थीं। वीडियो वायरल होने पर व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, जबकि अस्पताल ने स्ट्रेचर और स्टाफ की कमी से इनकार किया है।
गुना अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर बहन ने दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाया
Source: Dainik Tribune Hindi