भोपाल के लाल परेड मैदान में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कॉन्क्लेव में 17 विभाग और संस्थाएं शामिल होंगी तथा 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगेंगे। रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, एआई, रोबोटिक्स और ईवी जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर रहेगा।
भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026
Source: Hari Bhoomi