अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब होने की जांच में सामने आया कि मशीनें 2021 में खराब होने पर भोपाल भेजी गई थीं और ईसीआईएल, हैदराबाद में नष्ट कर दी गई थीं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया, जिससे हालिया सत्यापन में वे कम मिलीं और चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले ने रिकॉर्ड संधारण पर सवाल खड़े किए हैं।
अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब नहीं, 2021 में भेजी गई थीं
Source: Nai Dunia