पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान 90 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस नरीमन ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वोटरों का अधिकार छिनने के बावजूद शीर्ष अदालत ने एसआईआर पर रोक नहीं लगाई। नरीमन ने बताया कि 22 लाख वोटरों ने अपील की, जिनमें से 93 प्रतिशत फैसले उनके पक्ष में आए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कानून की भी आलोचना की।
बंगाल में 90 लाख वोटरों के नाम हटने पर पूर्व जस्टिस नरीमन ने जताई चिंता
Source: ABP Hindi