अमृतसर में अजनाला थाने के ASI सुखचैन सिंह पर जगदेव खुर्द के पास तीन युवकों ने फायरिंग की। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे सुखचैन सिंह की बाजू को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले की वजह की जांच कर रही है।
अमृतसर में ASI पर फायरिंग, बाजू में लगी गोली
Source: Aaj Tak