कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुलापुर काशिमुड़ा में तीन वर्षीय मनीष कुमार ने 29 सितंबर को घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे खड़गवां, चिरमिरी से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां 4 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
महुआ शराब पीने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
Source: Nai Dunia