मिजोरम में पिछले आठ महीनों में करीब साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की नशीली वस्तुएं जब्त की गईं और नौ सौ से ज्यादा गिरफ्तारियां हुईं। म्यांमार से लगी 510 किमी लंबी खुली और दुर्गम सीमा के कारण तस्करी पर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। राज्य में एचआईवी संक्रमण दर 2.75 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है।
मिजोरम में म्यांमार से नशीली वस्तुओं की तस्करी चिंता का विषय
Source: DW Hindi