मोबाइल देखते हुए जंक फूड खाने की आदत बच्चों में तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्क्रीन के सामने बच्चे बिना ध्यान दिए अधिक खा लेते हैं और पेट भरने का संकेत दिमाग तक नहीं पहुंचता। जंक फूड में अधिक नमक, चीनी और फैट से मोटापा, पाचन समस्या और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से शारीरिक गतिविधि और नींद भी प्रभावित होती है।
मोबाइल और जंक फूड का कॉकटेल बच्चों के लिए खतरनाक
Source: TV9 Bharatvarsh