छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अरपा, सोनभद्रा, केलो और लीलागर नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को बचाने के लिए जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में उद्गम स्थल से दो किलोमीटर तक दोनों किनारों पर 100 मीटर क्षेत्र संरक्षित करने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने बताया कि बिलासपुर के 70 नालों में से 62 का सीवेज सीधे अरपा नदी में गिर रहा है। सीवेज उपचार परियोजना पूरी होने में करीब दो साल लगेंगे।
अरपा समेत छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका
Source: Hari Bhoomi