चीन ने उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग के तकलीमाकान रेगिस्तान में 19,000 फीट गहरे फुमान ऑयलफील्ड से अब तक 2.686 करोड़ टन तेल और गैस निकाली है। CNPC द्वारा संचालित इस क्षेत्र में 485 अल्ट्रा-डीप कुएं खोदे गए हैं, जिनमें से 464 प्रति कुआं 10,000 टन से अधिक उत्पादन दे रहे हैं। यह खोज ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है, क्योंकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है और उसकी 70% से अधिक घरेलू खपत आयात से पूरी होती है।
चीन को तकलीमाकान रेगिस्तान में मिला विशाल तेल भंडार
Source: News18 Hindi