ल्यूपिन लिमिटेड ने सीओपीडी के इलाज के लिए Formoflo-G MDI इनहेलर भारत में लॉन्च किया है, जिसे ड्रग्स कंट्रोलर जनरल की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फिक्स्ड-डोज ट्रिपल कॉम्बिनेशन मीटर-डोज इनहेलर है, जिसमें ग्लाइकोपाइरोनियम ब्रोमाइड, फॉर्मोटेरोल फ्यूमरेट और फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट एक साथ हैं। भारत में 5.5 करोड़ से अधिक मरीज इस बीमारी से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की पर्ची और देखरेख में ही करना चाहिए।
ल्यूपिन ने सीओपीडी के लिए तीन-दवा वाला इनहेलर लॉन्च किया
Source: ABP Hindi