उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने सभी रिटेल और अस्पताल फार्मेसियों के लिए पब्लिक वेबसाइट बनाना अनिवार्य कर दिया है। अब उन्हें दवाओं की खरीद दर (PTR) और बिक्री मूल्य (PTC) सार्वजनिक करने होंगे। मरीज काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर मोबाइल पर यह जानकारी देख सकेंगे। इससे मनमानी मुनाफाखोरी पर रोक लगेगी और दवाओं में पारदर्शिता आएगी।
यूपी में अस्पताल फार्मेसियों को दवाओं की खरीद-बिक्री दर सार्वजनिक करना अनिवार्य
Source: News18 Hindi