अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक नई थ्योरी पेश की है, जिसमें ब्रह्मांड में एक छिपे हुए पांचवें आयाम 'डार्क डायमेंशन' होने का दावा किया गया है। लेहमन कॉलेज के फिजिसिस्ट लुइस अनचोरडोकी की टीम के मुताबिक, बिग बैंग के तुरंत बाद बने प्राचीन ब्लैक होल इसी अदृश्य आयाम में मौजूद हो सकते हैं। जर्नल फिजिकल रिव्यू डी में छपे इस पेपर से डार्क मैटर के रहस्य को सुलझाने की उम्मीद जगी है।
ब्रह्मांड में छिपा पांचवां आयाम, ब्लैक होल पर नई थ्योरी
Source: News18 Hindi