राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच प्रशासन ने 10 सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, रात 10 से सुबह 6 तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध और प्रचार वाहनों के लिए अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में मोबाइल पर रोक और मतदान से 48 घंटे पहले तथा मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किया गया है। नियम तोड़ने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान पंचायत चुनाव: प्रशासन ने लागू किए 10 कड़े नियम
Source: Patrika Hindi