प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे किए। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और मई 2014 से प्रधानमंत्री हैं। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे किए, गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की
Source: Hari Bhoomi