उज्जैन की कांग्रेस नेत्री और पार्षद माया त्रिवेदी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कांग्रेस नेता पंडित राजेश त्रिवेदी की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए दुःख जताया है।
उज्जैन: कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी का निधन, शोक की लहर
Source: IBC24 Hindi