बालाघाट के कल्पतरु मॉल स्थित मिराज सिनेमा के किचन में सोमवार दोपहर 'दृश्यम' के शो के दौरान इलेक्ट्रिक चूल्हे से आग भड़क गई। धुआं हॉल में भरने से अफरा-तफरी मची, लेकिन स्टाफ ने दर्शकों को पीछे के आपातकालीन दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। घटना ने मॉल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बालाघाट के मिराज सिनेमा में आग, दर्शक सुरक्षित निकाले गए
Source: Nai Dunia