न्यायमूर्ति गुरविंदर पाल सिंह ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई, जबकि स्वीकृत संख्या 60 है। न्यायमूर्ति सिंह को जिला न्यायपालिका से अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।
न्यायमूर्ति गुरविंदर पाल सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट जज के रूप में ली शपथ
Source: IBC24 Hindi