बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के युवा अभिषेक कुमार ने आधुनिक तकनीक और मशीनों की मदद से हेचरी व पोल्ट्री व्यवसाय में सफलता हासिल की है। उनका सालाना टर्नओवर करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। निषेचित अंडों के चयन से लेकर इन्क्यूबेटर में तापमान और नमी नियंत्रित करने तक वैज्ञानिक तरीके से चूजे तैयार किए जाते हैं। उनका यह मॉडल गांवों के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
बिहार के अभिषेक ने हेचरी से खड़ा किया 2 करोड़ का कारोबार
Source: News18 Hindi