वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है। इसमें टैक्स अपराधों के डिक्रिमिनलाइजेशन, रिफंड के ऑटोमेशन, गुड्स डिलिवरी सर्विस पर दर घटाने और निर्यातकों व ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को राहत देने पर विचार हो सकता है। दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को जीएसटी छूट और आईटीसी के दायरे बढ़ाने के प्रस्ताव भी एजेंडे में हैं।
जीएसटी काउंसिल की बैठक आज, कई बड़े बदलावों पर मुहर संभव
Source: News18 Hindi