पांच दशक लंबे करियर में नाना पाटेकर ने कई ऐसे संवाद दिए जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गए। 'परिंदा' के गैंगस्टर अन्ना से लेकर 'क्रांतिवीर' के प्रताप नारायण तिलक और 'वेलकम' के उदय शेट्टी तक, उनकी आवाज और अंदाज ने साधारण संवादों को भी अमर बना दिया। 'परिंदा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
नाना पाटेकर के यादगार संवादों की विरासत
Source: Lokmat Hindi