कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। नोबेल समिति के अनुसार, उन्हें यह पुरस्कार उनकी साहसी और अभिनव रचनाओं के लिए दिया जाएगा, जो शास्त्रीय परंपरा के साथ चंचल संवाद में समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन करती हैं। टोरंटो में जन्मी 76 वर्षीय कार्सन प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य के विषयों को अपनी रचनाओं का आधार बनाती हैं।
ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Source: IBC24 Hindi