कनाडा की कवयित्री, लेखिका और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का 2026 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। नोबेल समिति ने यह सम्मान उनके साहसी और प्रयोगधर्मी लेखन के लिए दिया, जिसने क्लासिकल परंपरा से रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के नए रूप गढ़े। 1950 में टोरंटो में जन्मीं कार्सन प्राचीन ग्रीक-लैटिन साहित्य की विदुषी हैं और कविता, निबंध व अनुवाद की सीमाएं तोड़ती रही हैं।
साहित्य का नोबेल कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को
Source: Hari Bhoomi