धमतरी जिले के नगरी में सेवा संकल्प शिविर के दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर सरपंचों ने जमीन पर बैठकर विरोध जताया। एसडीएम द्वारा कुछ सरपंचों को मंच से हटाए जाने से नाराजगी बढ़ी। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भी सरपंच नहीं माने। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के हस्तक्षेप के बाद सरपंच जमीन से उठे।
सेवा संकल्प शिविर में बैठक व्यवस्था पर विवाद, सरपंचों ने किया जमीन पर विरोध
Source: Hari Bhoomi