ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने बर्लिन में जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स से पहली मुलाकात की। दोनों ने 27 पन्नों की केन्सिंग्टन संधि को कानूनी मंजूरी दी, जो विज्ञान, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा में सहयोग बढ़ाएगी। बर्नम ने जीकैप लड़ाकू विमान कार्यक्रम में जर्मनी को शामिल करने पर खुलापन जताया। दोनों देश साइबर और हाइब्रिड खतरों से मिलकर लड़ेंगे।
ब्रिटेन-जर्मनी ने केन्सिंग्टन संधि को दी मंजूरी
Source: DW Hindi