महाराष्ट्र के विदर्भ में सूखे और कम बारिश से संतरे की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमरावती के मोर्शी और वरुड तथा नागपुर के काटोल-नरखेड़ में किसानों के बाग़ सूख गए हैं और फल बाज़ार तक नहीं पहुंच पा रहे। किसानों पर लाखों का कर्ज़ है और कई ज़मीन बेचने को मजबूर हैं।
महाराष्ट्र के संतरा किसान सूखे से बर्बाद, कर्ज़ में डूबे
Source: BBC Hindi