छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन और उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़कर 6000 मेगावाट तक पहुंच गई है, जिससे सप्लाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। पावर एक्सचेंज में भारी कमी के चलते उत्तर प्रदेश से 200 मेगावाट बिजली महंगे दाम पर खरीदी जा रही है। आने वाले नवरात्रि और दिवाली के त्योहारों के दौरान बिजली कटौती की आशंका जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में बिजली संकट, मांग 6000 मेगावाट तक पहुंची
Source: IBC24 Hindi