पाकिस्तान के कई शहरों में आटे की कीमतों में तेजी आई है। पेशावर में 20 किलो मोटे आटे का बैग 3,300 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि 50 ग्राम की रोटी अब 20 रुपये के बजाय 30 रुपये में बिक रही है। सरकारी सब्सिडी वाला आटा कम उपलब्ध होने से खुले बाजार में कीमतें बढ़ीं। कृत्रिम कमी के आरोपों पर जांच शुरू हो गई है।
पाकिस्तान में आटे की कीमतें बढ़ीं, रोटी 30 रुपये में
Source: IBC24 Hindi