राजस्थान में बुधवार को तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली। पिलानी, जैसलमेर, चूरू और श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा और सभी शहरों का दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रात के तापमान में भी गिरावट से उदयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही और नागौर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हो सकता है।
राजस्थान में तापमान गिरा, गर्मी से राहत
Source: Hari Bhoomi