राजस्थान के बाड़मेर में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। पूर्व मंत्री अमीन खान और पूर्व जिला अध्यक्ष फतेह खान ने पुरानी खटास भुलाकर एक ही वाहन और मंच साझा किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की मध्यस्थता में हुई यह सुलह पार्टी की एकजुटता का संकेत है। 2023 में टिकट विवाद के कारण दोनों की फूट से कांग्रेस को शिव सीट गंवानी पड़ी थी।
बाड़मेर में कांग्रेस की बड़ी सुलह, अमीन और फतेह खान एक साथ
Source: Patrika Hindi