पूजा के पंडालों में देर रात तक घूमने, नाचने और पसीना बहाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। फोर्टिस अस्पताल के डॉ. योगेश कुमार के अनुसार डिहाइड्रेशन से किडनी तक रक्त प्रवाह घटता है, पेशाब गाढ़ा होता है और किडनी स्टोन तथा एक्यूट किडनी इंजरी का जोखिम बढ़ता है। बचाव के लिए बार-बार पानी पिएं, रसीले फल खाएं और चाय, कॉफी व कोल्ड ड्रिंक्स से बचें।
पूजा में डिहाइड्रेशन से किडनी पर गंभीर खतरा
Source: Republic Bharat