फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट में हुए हमले की जांच अब एनआईए करेगी। एजेंसी ने UAPA और एंटी-हाइजैकिंग एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ओमानी सह-पायलट ने विमान को हाईजैक कर क्रैश करने की साजिश रची थी। घायल कैप्टन और क्रू की सूझबूझ से विमान सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।
फ्लाईदुबई पायलट पर हमले की NIA जांच, UAPA के तहत केस दर्ज
Source: Republic Bharat