सोपोर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, पुंछ में 5 बारूदी सुरंगें नष्ट

सोपोर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, पुंछ में 5 बारूदी सुरंगें नष्ट

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुकाम चेरहर के जंगलों में एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें 3 आईईडी, 11 हैंड ग्रेनेड, 2 राइफलें, 4 पिस्तौल, एक मल्टी ग्रेनेड लांचर, 8 डेटोनेटर और 2 टाइमर शामिल हैं। पुलिस ने यूएपीए की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुंछ के मेंढर सेक्टर में सेना ने एलओसी के पास पांच बारूदी सुरंगों को नियंत्रित धमाके से नष्ट किया।

Source: News18 Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies