छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। सुखित सोनकर की पत्नी कमला सोनकर और बेटे खोमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
राजनांदगांव में मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर घायल
Source: IBC24 Hindi