मौसम विभाग के अनुसार 13-14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग व शेखावाटी के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट की संभावना है। किसानों को खुले में रखी फसलों को भीगने से बचाने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में 13-14 अक्टूबर को बारिश का अनुमान
Source: Patrika Hindi