अंबिकापुर में 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में सरगुजा साइबर रेंज थाना पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से पांच अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को टेलीकॉम विभाग और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और ठगी की रकम किराए के बैंक खातों में लेकर USDT क्रिप्टो में बदल देते थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम या पासबुक किसी को न दें।
टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस अफसर बनकर 22 लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार
Source: Nai Dunia