दिल्ली में प्रदर्शनों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियां AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं। इक्षणा वैन, आज्ञालेंस स्मार्ट चश्मे, ड्रोन, बॉडी कैमरे और अभिज्ञान ऐप से चेहरा पहचान, भीड़ की गिनती और फिंगरप्रिंट मिलान किया जा रहा है। साइबर कानून विशेषज्ञ विराग गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर उपकरण विदेशी हैं और इनसे जुटाए गए डेटा की सुरक्षा पर भरोसेमंद जानकारी नहीं है, जिससे निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो सकता है।
प्रदर्शनों में AI निगरानी, डेटा सुरक्षा पर सवाल
Source: Navbharat Times