ओडिशा के गंजाम जिले में ऋषिकुल्या नदी किनारे कुमारी पहाड़ी पर स्थित तारा-तारिणी मंदिर में दो देवियों की एक साथ पूजा होती है। यहां शारदीय दुर्गा पूजा नवरात्रि से आठ दिन पहले शुरू होकर 16 दिन तक चलती है, जिसे षोडश पूजा कहा जाता है। मंदिर में बच्चों के पहले बाल अर्पित करने की परंपरा है, और इसे समुद्री यात्रियों की रक्षक देवी भी माना जाता है।
ओडिशा के तारा-तारिणी मंदिर में 16 दिन चलता है दुर्गा पूजा उत्सव
Source: Dainik Bhaskar