धार-इंदौर रेल परियोजना में यात्री सेवा शुरू होने से पहले निरीक्षण तेज हो गया है। सोमवार को रेलवे अधिकारियों की टीम ने धार स्टेशन से सागौर तक करीब छह घंटे ट्रॉली से ट्रैक, गिट्टी और पुल-पुलियाओं की गुणवत्ता परखी। मंगलवार को सागौर से पीथमपुर तक निरीक्षण होगा, जिसके बाद 29-30 अक्टूबर को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच प्रस्तावित है।
धार-इंदौर रेल परियोजना: ट्रॉली निरीक्षण शुरू, 29-30 अक्टूबर को सीआरएस जांच
Source: Nai Dunia