रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार सांस्कृतिक संध्याओं, लेजर शो, किन्नौरी मार्केट, चामुर्थी अश्व प्रदर्शनी और हेरिटेज वॉक सहित कई कार्यक्रमों पर सहमति बनी। सुरक्षा के लिए लगभग 300 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11-14 नवंबर 2026 को रामपुर बुशहर में
Source: Dainik Tribune Hindi