सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की अतिक्रमण कार्रवाई में 12 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। मुख्य सचिव, DGP, वन विभाग के प्रमुख सचिव, सीहोर कलेक्टर और SP को नोटिस मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई को 'जुल्म की इंतहा' बताते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच और मुख्य सचिव से रिपोर्ट लेने की बात कही है।
आदिवासी घर तोड़ने पर ST आयोग का MP सरकार को नोटिस, 3 दिन में जवाब
Source: Hari Bhoomi